Gorakhpur News: शादी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर: गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सोपाई में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में संसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ चंचल सिंह (31), पुत्र शंभु सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है और जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े - Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या

रविवार रात अभिषेक सिंह गांव के तीन युवकों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। जांच में सामने आया है कि शादी समारोह के दौरान या लौटते वक्त उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान रात करीब 2 बजे हमलावरों ने बेहद करीब से बाईं तरफ से सीने में गोली मार दी, जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि शादी में साथ गए तीनों युवकों ने ही हत्या की साजिश रची।

पुलिस की जांच—कई अहम सुराग मिले

हत्या की वजह पुरानी रंजिश, पैसों का लेन-देन या व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। पुलिस संदिग्धों के बयान क्रॉस-चेक कर रही है और कई अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं।

1. मोबाइल फोन

  • अभिषेक का फोन गायब है, जिसे पुलिस हत्या से जुड़ा अहम सुराग मान रही है।
  • सर्विलांस टीम फोन की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

2. सीसीटीवी फुटेज

  • शादी समारोह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
  • अंतिम बार अभिषेक किसके साथ था, इसका पता लगाने की कोशिश हो रही है।

3. कॉल डिटेल (सीडीआर) की जांच

  1. अभिषेक के आखिरी कॉल और मैसेज की डिटेल निकाली जा रही है।
  • हत्या से ठीक पहले उसकी किससे बात हुई थी, इसका विश्लेषण किया जा रहा है।

गांव में आक्रोश, परिवार में मातम

हत्या के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि अभिषेक की किसी से दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में उसकी हत्या क्यों की गई, यह सवाल बना हुआ है।

जल्द होगी गिरफ्तारी – पुलिस का दावा

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तह तक पहुंचने में लगी है। कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच और तेज होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.