गोंडा: स्कूल भवन निर्माण में गड़बड़ी पर शिक्षक निलंबित, बीएसए ने की कार्रवाई

गोंडा: रूपईडी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौसिहा में बन रहे अतिरिक्त कक्षा कक्षा के निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर बीएसए ने निर्माण प्रभारी व प्राथमिक विद्यालय उसरैना के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है तथा एक सप्ताह के भीतर निर्माण की गड़बड़ी को दुरुस्त कर कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गौसिया में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है इसके निर्माण की जिम्मेदारी प्राथमिक विद्यालय उसे रहना के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत त्रिपाठी को सौंपी गई थी। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा ने जब इसकी जांच की तो निर्माण में कई तरह की खामी पाई गई। निर्माण सामग्री घटिया क्वालिटी की मिली तथा दरवाजे वह खिड़कियों के गुणवत्ता भी दोयम दर्जे की पाई गई।‌

डीसी निर्माण ने इसकी रिपोर्ट भेजी थी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण प्रभारी हेमंत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें प्राथमिक विद्यालय उसरैना से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के भीतर निर्माण की गुणवत्ता को ठीक करा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय व डीसी निर्माण की संयुक्त कमेटी को सौंप गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.