Gonda News: शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान और समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा ज्ञापन

गोंडा: शिक्षकों की वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं और अन्य मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को वित्त लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की, जिससे उन्हें समय पर वेतन और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें

संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में वेतन भुगतान हर माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने, शिक्षकों के जीपीएफ खातों का बैलेंस गणना कर ऑनलाइन अपडेट करने, और एनपीएस कटौती को सीआरए सिस्टम पर समय पर पोस्ट करने की मांग की गई है। इसके अलावा, एनपीएस एरियर के सरकारी अंशदान पर जीपीएफ की ब्याज दर जोड़कर भुगतान करने और 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की जीआईएस कटौती को वापस करने की भी मांग की गई।

यह भी पढ़े - गोंडा में सामने आया ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला, पत्नी को पढ़ाकर एएनएम बनाया, अब साथ रहने से इनकार का आरोप

अन्य मांगों में शामिल हैं

  • चयन वेतनमान आदेश प्राप्त होते ही वेतन में जोड़कर भुगतान करना
  • फिक्सेशन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करना
  • शिक्षकों के लंबित भुगतान को जल्द से जल्द निपटाना
  • वार्षिक लेखा पर्ची वितरित करना
  • 8 लाख तक वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों की जनवरी माह की कटौती समाप्त करना
  • मृतक शिक्षकों के परिजनों को अवशेष जीपीएफ भुगतान शीघ्र करना
  • दिव्यांग शिक्षकों को यात्रा भत्ते के पुनरीक्षण सहित अन्य वित्तीय लाभ देना

वित्त लेखाधिकारी का आश्वासन

वित्त लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित ने शिक्षक संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य अनिल कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, मंडल मंत्री मोहित प्रकाश सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष सुधाकर सिंह, मंडल संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार, जिला संयुक्त मंत्री तिलक राम वर्मा, प्रहलाद पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष परसपुर नंद कुमार सिंह, ब्लॉक मंत्री नवाबगंज कीर्तिवर्धन सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.