- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda News: घने कोहरे में टैंकर, ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल, पांच घंटे तक बाधित रहा यातायात
Gonda News: घने कोहरे में टैंकर, ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल, पांच घंटे तक बाधित रहा यातायात
On
गोंडा/रुपईडीह: घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह आर्यनगर-कर्नलगंज मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बनगाई गांव के पास एक टैंकर, ट्रक और पिकअप आपस में टकरा गए, जिससे टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े - Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
टैंकर चालक राकेश कुमार (मोहम्मदपुर, थाना उचौलिया, लखीमपुर) वाहन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
- पिकअप चालक सुजीत कुमार (लोनवा, थाना बंथरा, लखनऊ) बाल-बाल बच गया।
- हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
राहत और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही आर्यनगर चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और कटर की मदद से टैंकर को काटकर चालक को बाहर निकाला गया और उसे एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पांच घंटे तक बाधित रहा यातायात
हादसे के चलते आर्यनगर-कर्नलगंज मार्ग पर लगभग पांच घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
जांच और कानूनी कार्रवाई
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं
शादी समारोह में मेहमान की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
By Parakh Khabar
प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को मिला ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’
By Parakh Khabar
टाउन हॉल रोड स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
By Parakh Khabar
बलिया में युवक को गोली मारने से सनसनी, पट्टीदार पर फायरिंग का आरोप
By Parakh Khabar
Latest News
25 May 2026 10:28:31
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपये...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
