Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कॉर्पियो, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

गोंडा। धानेपुर से दतौली की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी मंगलवार देर शाम मोतीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़े - गोंडा में सामने आया ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला, पत्नी को पढ़ाकर एएनएम बनाया, अब साथ रहने से इनकार का आरोप

घायलों की पहचान

मोतीगंज थाना प्रभारी अनीता यादव ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना में धानेपुर थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव के रहने वाले 

  • माता प्रसाद (चालक), पुत्र मनीराम
  • बब्लू पांडेय, पुत्र कमल किशोर
  • विनोद, पुत्र रामाधार

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम, स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया।

एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है और तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस फरार ट्राली चालक की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.