Gonda News: बच्चों के खेल में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव के बीच पुलिस तैनात

करनैलगंज/गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार में शनिवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। हीरापुर कमियार के मजरा गोड़ियनपुरवा में बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान "बाप" बोलने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। यह बात धीरे-धीरे बड़ों तक पहुंच गई और बच्चों के अभिभावक भी आपस में भिड़ गए।

यह भी पढ़े - Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

युवक की बेरहमी से पिटाई

विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों ने मिलकर 35 वर्षीय दिलीप कुमार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल दिलीप को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पत्नी बच्ची ने पुलिस को बताया कि राकेश, जगराम, अंकित और अलखराम ने मिलकर उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

करनैलगंज कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दिलीप की मौत से उसके चार छोटे-छोटे बच्चों का सहारा छिन गया। परिवार में पत्नी बच्ची दिव्यांग हैं और चार बच्चे—अमन (12), रमन (8), जॉनसन (6) और दीपक (4) हैं। दिलीप मजदूरी करता था और घर का भोजन भी खुद बनाता था। इस घटना से गांव में गमगीन माहौल है और पूरा परिवार सदमे में है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.