- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda News: वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन से 50 से अधिक लोग बीमार, दो की हालत गंभीर
Gonda News: वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन से 50 से अधिक लोग बीमार, दो की हालत गंभीर
Gonda News। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में रविवार रात एक वैवाहिक समारोह का खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैटर्स पर भोजन में मिलावट का आरोप
अशोक जायसवाल का आरोप है कि कैटर्स द्वारा बनाए गए खाने में मिलावट की गई, जिससे भोजन दूषित हो गया। रात में खाना खाने के बाद वर-वधू पक्ष समेत 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।
गर्भवती महिला समेत कई बच्चे और बुजुर्ग बीमार
बीमारों में अशोक की 7 माह की गर्भवती बेटी के अलावा कई बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। गंभीर रूप से बीमार दो लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
खराब पनीर, घटिया तेल बना बीमारी की वजह
अशोक कुमार ने बताया कि समारोह में पनीर, फिंगर चिप्स और गाजर का हलवा परोसा गया था। आरोप है कि कैटर्स ने सब्जी में खराब पनीर और घटिया तेल का इस्तेमाल किया, जिससे लोग बीमार पड़ गए।
खाद्य विभाग की जांच, कैटर्स ने बचा खाना फेंकवाया
खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन कैटर्स ने बचे हुए भोजन को हटवा दिया, जिससे सैंपल नहीं लिया जा सका। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि तेल और पनीर के सैंपल एकत्र करने की कोशिश की जा रही है।
कैटर्स के खिलाफ शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
अशोक कुमार जायसवाल ने कैटर्स बंटी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बीमार होने वालों में शामिल लोग
प्रिया जायसवाल, रवि बाला, दीपिका जायसवाल, तोषिता, हर्षिका, अनुराग, विशाल, साक्षी, माधुरी, नितिन, अभिषेक, दिव्यांश, दामिनी, सरोज, रेखा, विवेक चौधरी, रुचिका चौधरी, आनंद कुमार, दिया सिंह, रेखा श्रीवास्तव समेत अन्य।
