गोंडा: बोरे के कारोबारी की दुकान में लगी आग, लाखों का बोरा जलकर खाक

गोंडा: जूट के बोरे का  कारोबार करने वाले एक व्यापारी की दुकान में शनिवार की भोर में अचानक आग लग गयी। आग लगने से लाखों रुपए के बोरा ,बारदाना जलकर राख हो गया। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

नगर कोतवाली अंतर्गत गोंडा बहराइच मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी गेट पर मंडी के सुपर मार्केट में किराए की दुकान लेकर सोनू व मोनू दो भाई निवासी रानी बाजार नगर कोतवाली जूट के बोरे का कारोबार करते हैं। शुक्रवार देर शाम प्रतिदिन की तरह ही देर रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे, सुबह पता चला कि दुकान में आग लग गई है। 

यह भी पढ़े - सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा: डीएम

मंडी गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, इसी के साथ आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने दुकान में रखे सारे बोर को अपने चपेट में ले लिया। दमकल की दो गाड़ियों से 2 घंटा तक आग बुझाई गई तब जाकर तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 

गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नही पहुंची, वरना कई दुकानें चपेट में आ जाती। यदि आग मंडी की दुकानों को चपेट में ले लेती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है थी। आग लगने की सूचना पाकर बड़गांव व मिश्रौलिया चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। 

जांच पड़ताल की है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। मंडी सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि मंडी गेट पर बनी सुपर मार्केट में बोरे की दुकान में आग लगी थी। दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। भारी मात्रा में बोरा जल गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.