बोरोसिल ने लखनऊ में लॉन्च किया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर, किचन अप्लायंसेज बाजार में बढ़ाई मौजूदगी

लखनऊ। घरेलू और किचन उत्पादों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली बोरोसिल ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अपना नया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर पेश किया। कंपनी ने कहा कि यह उत्पाद आधुनिक भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसके जरिए वह किचन अप्लायंसेज श्रेणी में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है।

मिडलैंड माइक्रोफिन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर्स, वितरकों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मिडलैंड माइक्रोफिन के प्रबंध निदेशक अमरदीप सिंह समरा, अध्यक्ष अमितेश कुमार तथा बोरोसिल के एमएफआई हेड सतीश कनोजिया मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से नए उत्पाद का अनावरण किया।

यह भी पढ़े - UP News: यूपी के 1.5 लाख युवाओं को मिलेगी फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग, एनएसई से हुआ समझौता

कार्यक्रम के दौरान लाइव ऑडियंस वोटिंग के आधार पर बोरोसिल को 'प्रॉमिसिंग ब्रांड ऑफ द ईयर' सम्मान से भी नवाजा गया। कंपनी ने इसे उपभोक्ताओं और उद्योग जगत के बीच बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता का प्रतीक बताया।

इस मौके पर बोरोसिल के एमएफआई हेड सतीश कनोजिया ने कहा कि यह सम्मान उपभोक्ताओं के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार ऐसे उत्पाद विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जो लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बनाएं और बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करें।

कंपनी के अनुसार, ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर में शक्तिशाली मोटर, मजबूत स्टेनलेस स्टील जार और कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसे भारतीय रसोई की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे मिक्सिंग, ग्राइंडिंग और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन सके।

कार्यक्रम के अंत में चैनल पार्टनर्स और वितरकों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उत्पाद की विशेषताओं और कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। कंपनी ने उच्च गुणवत्ता वाले किचन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने और देशभर में अपनी बाजार हिस्सेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

गौरतलब है कि बोरोसिल लंबे समय से भारतीय उपभोक्ताओं के बीच एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्थापित है। ग्लासवेयर से शुरुआत करने वाली कंपनी ने समय के साथ कुकवेयर, स्टोरेज, हाइड्रेशन उत्पादों और किचन अप्लायंसेज जैसे कई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.