- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आजमगढ़
- Azamgarh News: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने बीच सड़क मनचले की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल
Azamgarh News: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने बीच सड़क मनचले की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल
On
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से घर लौटने के दौरान कथित रूप से लगातार छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने बीच सड़क पर मनचले की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया कि कोचिंग से लौटते समय युवक ने एक बार फिर छात्रा को रास्ते में रोकने का प्रयास किया। इससे नाराज छात्रा ने बीच सड़क पर उसकी थप्पड़ और घूंसों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। लालगंज क्षेत्राधिकारी भूपेश प्रताप पांडे ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
