Firozabad News: फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूरों की मौत, एक घायल

फिरोजाबाद: शुक्रवार सुबह थाना नसीरपुर क्षेत्र के शिकोहाबाद-नानेमऊ रोड पर मनरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे तीन मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिरसागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अन्वेष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क किनारे काम कर रहे 35 वर्षीय सतेंद्र, 25 वर्षीय विष्णु और 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिंह पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में सतेंद्र और विष्णु की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची है और आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.