Fatehpur News: बड़े भाई की हत्या के 12 घंटे बाद छोटे भाई ने खुद को मारी गोली

फतेहपुर: फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात खेत पर पानी लगाने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस वारदात के करीब 12 घंटे बाद उसके छोटे भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का संदेह जताया जा रहा है, और सर्विलांस टीम मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी है।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के बेटे उदय प्रताप उर्फ राम सिंह (35) किसान थे। वे तीन साल पहले सऊदी से लौटे थे और गांव में खेती कर रहे थे। उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ मायके कौशांबी में रहती है। करीब तीन महीने पहले उनका छोटा भाई श्याम सिंह भी सऊदी से लौट आया था, और दोनों मिलकर खेती कर रहे थे।

रविवार रात करीब 10 बजे दोनों भाई खेत पर पानी लगाने गए। बिजली न होने के कारण श्याम सिंह घर लौट आया, लेकिन राम सिंह वहीं रुक गए। रात करीब 12 बजे जब श्याम ने अपने बड़े भाई को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने पिता को इसकी सूचना दी। पिता ने भी कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

रात करीब 1 बजे श्याम अपने पिता के साथ राम सिंह की तलाश में निकला। जब वे कोटेदार के नलकूप पर पहुंचे, तो वहां चारपाई पर राम सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया और पुलिस को सूचना दी।

12 घंटे बाद छोटे भाई ने खुद को मारी गोली

राम सिंह की हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने उनके छोटे भाई श्याम सिंह को घटनास्थल पर बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को उस पर संदेह हुआ और कुछ अहम सुराग भी मिले। इसी बीच सोमवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच श्याम सिंह ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद के पेट में गोली मार ली।

परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनाली बंदूक को कब्जे में ले लिया है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में श्याम सिंह पर हत्या का संदेह है और पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है, और गांव के लोगों से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बलिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते...
Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए, दो थानों के प्रभारी बदले
Ballia News : 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मुंशी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जीनस इनोवेशन ने चंडीगढ़ सम्मेलन में पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मिलेगा बल
इंदौर में फिल्म 'तेरा मेरा नाता' का ग्रैंड प्रीमियर, भावनात्मक कहानी और संगीत ने जीता दर्शकों का दिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.