कार्य में लापरवाही पर दो दरोगा निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार देर रात की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी ने सदर कोतवाली में तैनात दरोगा चंद्रभान भारती और विवेक कुमार यादव को लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े - प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को मिला ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’

एसपी विक्रांत वीर ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महकमे में सुधार और कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.