बेटे ने मां को दिए 200 रुपए, पति से नाराज पत्नी ने कर दिया बड़ा काम, हर दिल सहम गया

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मायके जा रही मां को बेटे ने 200 रुपये दिए तो पत्नी इतना नाराज हुई कि दो मासूम बेटों को कमर में बाधकर कुएं में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद गांव से बाहर कुएं में तीनों के शव मिले। एसपी अरुण सिंह, एसडीएम मानिकपुर पंकज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। 

मानिकपुर थाने के ऊंचाडीह गांव के मजरा झलमल निवारी सबितलाल कोल की मां सियावती अपने मायके बरगढ़ थाने लमही गांव जा रही थी। मां को जाते समय बेटे ने 200 रुपये दिए और खुद अपने इलाज के लिए ऊंचाडीह चला गया। मां को पैसा देने से सबितलाल कोल की 22 वर्षीया पत्नी अंजू का पारा चढ़ गया और झगड़ गई। 
 
सबितलाल ऊंचाडीह से वापस लौटा तो उसे पत्नी और दोनों बच्चे (तीन वर्षीय सुधीर व आठ माह का सुदीप) घर पर नहीं मिले। इस पर उसने सभी की खोजबीन शुरू की। गांव वालों से पूछने पर पता चला कि अंजू को बच्चों के साथ खेत की तरफ जाते देखा गया था। इस पर वह खोजते-खोजते करीब एक किमी दूर खेतों के बीच में बने कुएं के पास पहुंचा।
 
उसने कुएं में झांका तो तीनों की लाशें दिखीं। अंजू की कमर में दोनों बच्चे बंधे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी रीता सिंह ने शव कुएं से बाहर निकलवाए। एसपी ने बताया कि मात्र दो सौ रुपये के विवाद में अंजू ने दोनों बच्चों के साथ जान दी है। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
 
पति बोला
पति के मुताबिक, उसकी नानी की तबियत खराब थी। इस दौरान उसने अपनी मां को नानी के यहां जाने के लिए 200 रुपये दिए थे। झगड़ा यह बात अंजू को नागवार गुजरी। पति की माने तो अंजू ने इस बात पर झगड़ा किया था। दोनों के बीच काफी देर तक कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद साबित अपनी दवा लेने के लिए मानिकपुर अस्पताल चला गया था। शाम को जब घर पहुंचा तो उसे बच्चे और पत्नी नहीं दिखे, जिसके बाद उसने आसपास इलाके में खोज की लेकिन तीनों कहीं नहीं मिले। 

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.