Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

चंदौली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में ‘ग्रेट निकोबार बचाओ’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने आशंका जताई कि बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं से वहां के पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय आदिवासी समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भविष्य की पीढ़ियों के हितों से जुड़ा विषय बताते हुए इस दिशा में गंभीर प्रयासों की आवश्यकता बताई।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और वहां प्रस्तावित परियोजनाओं के संभावित प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रही है तथा जनजागरण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि ‘ग्रेट निकोबार बचाओ’ हस्ताक्षर अभियान आगामी एक सप्ताह तक जनपद के विभिन्न ब्लॉकों और गांवों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस विषय की जानकारी दी जा सके और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, राममूरत गुप्ता, मुनीर खान, गंगा प्रसाद, गुलाब राम, परमहंस सिंह राजपूत, शिवेंद्र मिश्रा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, चंद्रवंश यादव, श्रीकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.