बेकाबू बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों समेत पांच युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

छतारी थाना क्षेत्र के गांव कमौना निवासी रिंकू (25) व अरविंद उर्फ छोटे (22) पुत्रगण विजय पाल, अशोक (35) पुत्र विजय सिंह, विनोद उर्फ बाबी (36) पुत्र भूपेंद्र और बादल (18) पुत्र जोगेंद्र बुधवार देर शाम पहासू मार्ग पर गांव के पास स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे थे। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। इसी दौरान पहासू की ओर से आ रही बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़ के जवां में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू, अशोक व विनोद को मृत घोषित कर दिया। दोनों गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। बारात खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव धराऊं से अलीगढ़ के अतरौली जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.