- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बिजनौर
- Bijnor News: गंगा में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत
Bijnor News: गंगा में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत
On
UP News : बिजनौर जिले में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हरेवली बैराज पर एक ऑल्टो कार गिर गई। ऑल्टो में पांच लोग सवार थे, इनमें से चार की मौत हो गई। थाना क्षेत्र अफजलगढ़ शेरकोट की सीमा पर रामगंगा पर बने हरेवली बैराज पुल से एक कार मंगलवार रात 20.30 बजे अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई है।
कार में सिकंदर पुत्र रउफ, खुर्शीद पुत्र अब्दुल रशीद, राशिद पुत्र मगुआ उर्फ मौहम्मद अली, फैसल पुत्र सिराजुद्दीन और महरुफ पुत्र रउफ प्रधान (निवासी ग्राम नगला नत्था उर्फ छीपरी) सवार थे। इनमें से सिकंदर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि बाकी अन्य लोगों की डूबकर मौत हो गई। चारों की मौत होने से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, गांव में मातम पसर गया है।
टूटती गई उम्मीद
हरेवली बैराज में करीब दो घंटे रेस्क्यू करने के बाद कार को बाहर निकाला जा सका। जैसे-जैसे कार को निकालने में समय बढ़ता गया, वैसे-वैसे कर में भरते पानी के साथ उम्मीद भी टूटने लगी। वहीं, दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद ही रेस्क्यू किया गया।
अफजलगढ़ में देर शाम प्रदर्शनी देखने के बाद कार सवार वापस अपने घर को लौट रहे थे। जैसे ही वे हरेवली बैराज के पुल पर पहुंचे, अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर बैराज के अंदर रामगंगा नदी में जा गिरी। कार गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं, सीओ अर्चना सिंह और अफजलगढ़ व शेरकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद कार को बाहर निकाला। वहीं, कार में सवार चारों लोगों को पुलिस एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। .
खबरें और भी हैं
Latest News
04 Nov 2026 07:06:21
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
