- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बस्ती
- विश्व होम्योपैथिक दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
On
बस्ती - होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन बस्ती द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित डा0 हैनिमैन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर डा0 हैनिमैन जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात होम्योपैथिक भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाज सेवी डा0 वी के वर्मा ने कहा कि आज होम्योपैथी जन जन की चिकित्सा पद्धति है, हानिरहित, अति गुणकारी और खाने में अत्यंत आसान होने के कारण बच्चे, बड़े और महिलाओं को बीमार होने पर प्रथम उपचार होम्योपैथ दवा लेना उचित लगता है।डा0 वर्मा ने बताया कि आज दुनिया में लाखों चिकित्सक और करोड़ों लोग होम्योपैथ ही अपना रहे हैं।वरिष्ठ चिकित्सक डा0 अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति रोग को नहीं रोगी को ठीक करती है, होम्योपैथिक उपचार और दवा का चुनाव लक्षणों के आधार पर किया जाता है।
जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में डा एन के सिंह गौतम ,डा अनिल कुमार मिश्र,डा पी एस मिश्र, उपाध्यक्ष डा एस के त्रिपाठी, डा एस के द्विवेदी,डा राघवेन्द्र सिंह, महामंत्री डा शक्ति सिंह, डा अपर्णा अग्रवाल,हर्ष श्रीवास्तव, डा स्वेतांग त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं
रिश्तेदारी में गया था परिवार, घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
By Parakh Khabar
शादी का दबाव बनाने पर जीजा ने की साली की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
By Parakh Khabar
गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में
By Parakh Khabar
प्रेमिका द्वारा जहर खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Parakh Khabar
मेरी व्यथा… डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
दर्द की जड़ तक पहुँचना क्यों आवश्यक है
By Parakh Khabar
Latest News
05 Mar 2026 07:32:06
शाहजहांपुर: जनपद के चौक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
