बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत

बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार देर रात बस्ती-लुंबिनी रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास उस वक्त हुई जब संत कबीर नगर से अजमेर शरीफ उर्स के लिए जा रही बस की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। 

यह भी पढ़े - काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पों से खेली जाएगी होली, रंगों के बजाय फूलों से होगा उत्सव

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो जायरीनों के अलावा बस और ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बस्ती जिले के निवासी अब्दुल्ला (60), मुख्तार अली (75), संदीप पांडे (32) और सिद्धार्थनगर निवासी शिव राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। ये सभी संत कबीर नगर जिले के बेलहर कलां क्षेत्र से अजमेर शरीफ जा रहे थे।

त्यागी ने बताया कि हादसे में 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.