Bareilly News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी में छह महिलाएं समेत आठ गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर चौराहे के पास एक किराये के मकान में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार दोपहर की गई छापेमारी में छह महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से साढ़े 13 हजार रुपये नकद, अश्लील सामग्री, सेक्सवर्धक दवाएं, 10 स्मार्टफोन, दो फोन-पे क्यूआर कोड सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

स्पा सेंटर की मालकिन सलोनी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि यह मकान रविना नाम की महिला के नाम पर किराए पर लिया गया था, जो इस रैकेट की मुख्य सरगना है। रविना विभिन्न जिलों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से सौदे तय करती थी। ग्राहक महिलाओं की पसंद के अनुसार चुने जाते थे और भुगतान नकद या डिजिटल माध्यमों से लिया जाता था।

यह भी पढ़े - UP News: महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिसकर्मी निलंबित, वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप की होगी जांच

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

सचिन कुमार (निवासी भोजीपुरा), किशन कुमार, रविना (झारखंड), आयशा (सहारनपुर), ज्योति (बरेली), आफरीन (दिल्ली), फबिया परवीन (मुरादाबाद), रानी इनमें से कुछ महिलाएं पूर्व में भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार की जा चुकी हैं।

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे परिवार से अलग रहती हैं और आर्थिक तंगी व आरामदायक जीवन की चाह में इस धंधे से जुड़ीं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी मर्जी से इस काम में शामिल थीं और कोई उन पर दबाव नहीं डालता था। उनकी दलाली और ग्राहक व्यवस्था की जिम्मेदारी रविना निभाती थी, जो कमाई में से अपना हिस्सा रखती थी।

सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बरेली में इस तरह के अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आने वाले समय में ऐसे और ठिकानों पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, दरोगा सतीश कुमार, विनोद कुमार, रवींद्र सिंह राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.