Bareilly News: दहेज के लिए प्रोफेसर पत्नी को घर से निकाला, पति ने छिपाई उम्र; 25 लाख खर्च के बावजूद मांगे और रुपये

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला प्रोफेसर ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता वर्तमान में बदायूं स्थित एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पति अमरोहा के एक राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

महिला की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी, जिसमें उनके परिवार ने 25 लाख रुपये खर्च, एक हुंडई औरा कार, सोने-चांदी और हीरे के आभूषण दिए। बावजूद इसके, ससुराल वाले लगातार 10 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये की एक महंगी कार की मांग करते रहे।

यह भी पढ़े - लघुकथा: बारिश ने दिखा दी सही राह

शिकायत के अनुसार, शादी के समय पति ने अपनी उम्र छह साल कम बताई थी। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 15 जुलाई 1977 है, जबकि शादी के समय उसने 15 अक्टूबर 1982 बताई थी।

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने दहेज की मांगों और धोखे का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और उनकी तनख्वाह भी छीन ली जाती थी।

घटना की पराकाष्ठा 13 जून 2024 को हुई, जब दहेज देने से मना करने पर पति और परिजनों ने उनके गहने और कपड़े छीनकर उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही हैं। बारादरी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.