Bareilly News: इश्क या पागलपन, चाची को हुआ भतीजे से प्यार, पंचायत भी नहीं कर पाई अलग

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही भतीजे के प्यार में पड़ गई। वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई और अपने पति को छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि महिला का चार साल का बेटा भी है, लेकिन उसने अपने प्रेम संबंध को प्राथमिकता दी और बेटे को भी छोड़ने का फैसला कर लिया।

पति को भनक तक नहीं लगी

घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पति का कहना है कि उसे कभी एहसास भी नहीं हुआ कि उसकी पत्नी और भतीजे के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ चुकी हैं। जब उसे इस प्रेम संबंध का पता चला, तब तक उसकी पत्नी रुद्रपुर (उत्तराखंड) भाग चुकी थी। पति जब उसे मनाने के लिए वहां पहुंचा, तो उसने वापस आने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े - UP News: खुद को IAS अधिकारी बताकर की शादी, 40 लाख रुपये मांगने का आरोप; महिला गिरफ्तार

पंचायत भी नहीं रोक पाई प्यार

गांव में इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई, लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। उसने सबके सामने भतीजे के साथ रहने की इच्छा जताई। पंचायत ने भी महिला की बात को सही ठहराते हुए उसी के पक्ष में फैसला सुना दिया।

पंचायत का फैसला सुनने के बाद महिला ने अपने पति और बेटे को छोड़ दिया और भतीजे के साथ चली गई। हालांकि, पति ने हार नहीं मानी और पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना यह होगा कि कानून इस मामले में क्या कदम उठाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: कन्नौज में स्कूल के अंदर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक और शिक्षिका निलंबित UP News: कन्नौज में स्कूल के अंदर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक और शिक्षिका निलंबित
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सरकारी विद्यालय से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा...
बलिया: सरयू कटान से भोजपुरवा गांव अस्तित्व के संकट में, 200 परिवारों पर विस्थापन का खतरा
UP News: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी हिरासत में
बलिया: सेना भर्ती की तैयारी कर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में झुलसे, एक वाराणसी रेफर
Ballia News : नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.