Bareilly News: युवती के साथ पहले किया दुष्कर्म और अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव

सांकेतिक फोटो

बरेली: युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद युवक की जब मर्जी होती तो छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। एक दिन वह मौलवी के पास ले जाकर कलमा पढ़ा लाया और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। आरोपी की इस हरकत से युवती आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। जब इसका पता युवती के पिता को चला तो उसने युवती के साथ एसएसपी के पास पहुंच कर शिकायत की। 

बता दें, थाना मीरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि अगस्त 2015 में उसके पिता खेत पर गए थे। तभी गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया मुंह खोलने पर आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवती डर गई कि कहीं आरोपी उसके पिता को मार न दे। 

यह भी पढ़े - लघुकथा: बारिश ने दिखा दी सही राह

इसके बाद जब भी वह स्कूल जाती तो आरोपी उसे अपने साथ पकड़ कर ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। यहां तक कि उसके साथ अप्रकृतिक संबंध भी बनाए। एक दिन युवक उसे किसी मजार पर मौलवी के पास ले गया और कलमा पढ़वा दिया। उसके बाद उसने युवती से कहा कि वह अब उससे निकाह कर ले। युवक के चंगुल में फंसने के बाद युवती ने कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

इस दौरान उसके पिता ने उसकी शादी के लिए दस लाख की जमीन बेच दी। आरोपी को जब इसका पता चला तो वह अपने सहयोगी के साथ उसके घर में घुस आया और जमीन के बेचे गए दस लाख रुपये और मां के जेवर ले गया।

उसके बाद युवक ने उसके किसी दूसरे युवक से संबंध बनवाए। उसके बाद युवती को अधिकारियों के समक्ष दबाव में बयान दिला दिया। युवती ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब उसके पिता को पता चला तो उसने युवती के साथ एसएसपी ऑफिस में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.