Bareilly News: पैसों के लेनदेन में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे और फायरिंग से मचा हड़कंप, दर्ज हुई क्रॉस FIR

Bareilly News: इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आशुतोष सिटी में मंगलवार रात लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग भी हुई। दोनों ओर से जानलेवा हमले के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आशुतोष सिटी निवासी अनिल वाधवा ने बताया कि उनके बेटे शिवम वाधवा का मोहल्ले के ही शिवांश मिश्रा उर्फ सोना से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम शिवम जब पैसे मांगने गया तो शिवांश ने टालमटोल कर दी।

यह भी पढ़े - Bareilly News: नुमाइश के बाहर युवतियों के दो गुटों में मारपीट, 20 मिनट तक चला हंगामा; वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 10 बजे गेट नंबर-1 के पास दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शिवांश पर आरोप है कि वह अपने साथ मौजूद लोगों के साथ मिलकर शिवम से मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

वहीं दूसरी ओर, शिवांश मिश्रा ने भी पुलिस को शिकायत दी है कि शिवम वाधवा लगातार उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। मंगलवार रात जब वह गेट नंबर-1 के पास खड़ा था, तभी शिवम, रोहन ठाकुर, तुषार मिश्रा और दो अन्य युवक एक चार पहिया वाहन में सवार होकर वहां पहुंचे।

शिवांश का आरोप है कि उनमें से एक ने उस पर तमंचे से फायर किया, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर भागा।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.