- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- Bareilly Crime News: मंदिर ड्यूटी से लौटते ही सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में खुद को मारी गोली
Bareilly Crime News: मंदिर ड्यूटी से लौटते ही सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में खुद को मारी गोली
On
UP News : यूपी के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही अरुण यादव ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसने थाना परिसर में ही खुद को गोली मारी, जिसकी वजह से पूरे महकमा सकते में आ गया। 25 वर्षीय कांस्टेबल अरुण यादव अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव के निवासी थे। उनकी तैनाती थाना सिरौली में थी। शुक्रवार की शाम ड्यूटी के बाद अपने कमरे में जाकर अपने मोबाइल को स्विच ऑफ कर इंसास राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने गहनता जांच पड़ताल की है। वहीं एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीक और सीओ डॉक्टर दीपशिखा ने स्थलीय निरीक्षण किया।
अरुण यादव (25) पुत्र बसंत यादव सन् 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। शिवरात्रि पर उनकी ड्यूटी सिरौली के गुलरिया के गौरी शंकर मंदिर पर लगाई गई थी। चार बजे तक उसने मंदिर में ड्यूटी की, इसके बाद वह लौट आया। थाना परिसर में ही अपने कमरे में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो अरुण यादव घायल हालत में पड़ा था। सहकर्मी अरुण को हॉस्पिटल ले गए, फिर जिला अस्पताल, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सिपाही अरुण यादव ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल सका है। आत्महत्या की वजह को लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं
Latest News
27 Aug 2026 13:29:05
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
