बाराबंकी: शटडाउन के दौरान बहाल हुई बिजली आपूर्ति, काम करते समय खंभे से गिरा संविदाकर्मी

फतेहपुर/बाराबंकी। शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर खराबी सही कर रहा संविदाकर्मी अचानक आपूर्ति चालू होने से करंट का झटका खाकर जमीन पर जा गिरा। मौजूद साथी उसे सीएचसी लेकर गए पर हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार यह हैरान करने वाला हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसापुरवा में मंगलवार को हुआ। एक ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना क्षेत्रीय उपकेन्द्र पर दी गई। जिसके बाद संविदाकर्मी संजय अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और खराबी सही करने के लिए उपकेन्द्र से बाकायदा शटडाउन लिया।

यह भी पढ़े - रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

आपूर्ति बंद होते ही वह पोल पर चढ़कर खराबी सही कर ही रहा था कि तारों में करंट दौड़ गया। जोरदार झटका लगते ही कर्मी संजय खंभे से नीचे जमीन पर जा गिरा। यह देखते ही मौके पर मौजूद अन्य कर्मी तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शटडाउन लिए जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति किस तरह चालू हो गई, यह चर्चा का विषय बना है। कर्मी विद्युत उपकेन्द्र पर बरती गई लापरवाही को घटना का जिम्मेदार मान रहे। वहीं इस सम्बन्ध में एसडीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट लगा रखी थी। दुर्घटना का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए प्रारम्भिक जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.