‘तपोस्थली’ का चुनावी पारा चढ़ा, विकास का पहिया रुका

  • 15 को पीएम मोदी पहुंचेंगे बाराबंकी, राहुल गांधी व अखिलेश यादव भी कतार में
  • पोस्ता-पिपरमिंट उत्पादन में ‘मिनी दुबई’ का खिताब, गांवों में डामर रोड को लोग बेताब
  • पारिजात, महादेवा व देवा शरीफ विश्व विख्यात, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ने किया निराश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ मुख्यालय से चंद किमी दूर ऋषि मुनियों की तपोस्थली बाराबंकी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। पांचवें चरण के तहत 20 मई को होने वाले 14 लोकसभा सीट चुनाव में बाराबंकी -53 लोकसभा सीट अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार राजरानी रावत ने दावेदारी पेश की और इंडी गठबंधन से कांग्रेस पार्टी के तनुज पुनिया ने दूसरी बार लोकसभा सीट से ताल ठोंक दी है। जिसमें बसपा प्रत्याशी शिवकुमार रावत चुनावी मैदान और अन्य निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा बाराबंकी का आधा हिस्सा अयोध्या लोकसभा में शामिल है। जहां लल्लू सिंह दो बार सांसद बनने का श्रेय प्राप्त चुके हैं। इसके पहले कांग्रेस से निर्मल खत्री ने जीत हासिल की थी।

अब देखना यह दिलचस्प हो गया है कि अबकी बार बाराबंकी की जनता किसे अपना सांसद चुनती है। बता दें कि 50 लाख से अधिक आबादी वाला जिला बाराबंकी कृ षि क्षेत्र में देश-दुनिया में अपना खास मुकाम रखता है और जहां पर सभी किस्म की फसलों का पैदावार होता है। जिसमें पोस्ता की खेती में जिले को ‘मिनी दुबई’ के नाम से भी पुकारा जाता है। साथ ही अब पिपरमिंट यानी मेन्था का उत्पादन करने में जिला अग्रणी है। इसके अलावा आलू की खेती हो या गन्ना की पैदावार हो, इन सभी खेती किसानी में जिला अग्रणी है।

यह भी पढ़े - काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पों से खेली जाएगी होली, रंगों के बजाय फूलों से होगा उत्सव

वहीं धार्मिक स्थलों की बात की जाये तो रामनगर क्षेत्र स्थित महादेवा शिव मंदिर काफी प्रसिद्ध होने के चलते श्रावण मास में दूर दराज से श्रद्धालु कावड़ियों जमावड़ा सड़कों से लेकर मंदिर स्थल तक लगा रहता है। इसके अलावा पारिजात वृक्ष स्थल और देवा शरीफ ने विश्व स्तर पर अपना एक खास मुकाम हासिल किया है। मगर, इससे इतर यदि जिले में विकास के धरातल पर चर्चा करें तो तस्वीर कुछ धुंधली ही नजर आती है।

बाराबंकी की जनता ने अब तक सैकड़ों विधायक और दर्जनों सांसद बनाकर लोकतंत्र को मजबूत किया है। ज्ञात हो कि बारबंकी कुर्मी बाहुल्य होने के चलते बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री का पदभार संभाला और यूपी में लोक निर्माण मंत्री के रूप में लंबे समय तक कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पारिजात क्षेत्र का सुदंरीकरण कराया था। इसी क्रम में कांगे्रस पार्टी से पीएल पुनिया लोकसभा सीट हासिल की और जिले के कई विकास कार्य को पटरी पर लाने का कार्य किया।

इसी कड़ी में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से खाद्य एवं रसद विभाग राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा हैं। इन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यो को रफ्तार देने का कार्य किया। इसी कड़ी में बाराबंकी-अयोध्या सीमा रेखा के क्षेत्रों का विकास कार्य की गति ढुलमुल चल रही है। जिसमें बनी कोडर ब्लाक अंतर्गत सलेमपुर पूरे बरियार ग्राम सभा का विकास कार्य की झलक कुछ इस कदर है कि देश आजादी के अमृत काल में चल रहा है और अब पूरे बरियार गांव के लोग खडंजा पर चलने के लिए मजबूर हैं उन्हें डामर रोड नसीब नहीं हुआ। जहां ग्रामवासी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक से कई पत्राचार किया और नतीजा शून्य रहा।

वहीं अयोध्या क्षेत्र के भाजपा देवीगंज मंडल मंत्री विवेकानंद शुक्ल का कहना है कि क्षेत्र में कई विकास कार्य कराये गये हैं जिसमें देवीगंज से सुबेहा जाने वाला मार्ग कार्य, दूसरा असंदरा से पूरे पाठक तक डामर रोड कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सपा-भाजपा की लड़ाई है। इसी क्रम में बाराबंकी तरूण मित्र ब्यूरो चीफ मनोज शर्मा ने क्षेत्र में ढुलमुल विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि जिले में भारी बारिश के दौरान घाघरा नदी में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो जाती है और शासन-प्रशासन के पास पर्याप्त संसाधन न होने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। जिससे लोग दोबारा अपनी जिंदगी की शुरू करते हैं और उन सभी का जीवन ऐसे संकटों में गुजरता रहता है।  

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.