बाराबंकी: दो दिनों से लापता शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

बाराबंकी: रविवार शाम घर से निकले निजी स्कूल के शिक्षक का शव गांव के बाहर पेड़ से बने फंदे से लटका मिला। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किन्तूर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहित यादव उर्फ पप्पू पुत्र माधवराम के रूप में हुई है, जो अखाड़ापुरवा मजरे किंतूर गांव का निवासी था। 

मोहित रविवार शाम से घर से लापता था। भाई अशोक कुमार के अनुसार वह उस शाम किसी से फोन पर बात करते हुए घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोमवार सुबह अशोक कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

यह भी पढ़े - जापान में प्रवासी भारतीयों से मिले सीएम योगी, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

पुलिस मोहित की तलाश में ही थी कि सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर रफी के खेत में लगे चिलवल के पेड़ से मोहित का शव मफलर के फंदे से लटका हुआ देखा गया। शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मृतक मोहित एक निजी स्कूल में शिक्षक का कार्य करता था। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि युवक का शव पीएम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.