Barabanki News: विवाहिता को ससुराल से निकाला, भाई को बनाया बंधक, पुलिस रही मौन, SP से शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर/बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके भाई को बंधक बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर जब स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मामला एसपी तक पहुंचा, जिसके निर्देश पर आखिरकार मुकदमा दर्ज किया गया।

ग्राम अहिरनपुरवा, मजरा बसारा निवासी पूनम यादव का विवाह मान सिंह के साथ हुआ था। पूनम ने बताया कि 21 अप्रैल को उसके पति मान सिंह, देवर ध्यान सिंह, ससुर राजाराम और सास बड़की ने उसके और बच्चों के कपड़े व जेवरात छीन लिए और घर से निकाल दिया। अगले दिन पति ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पूनम ने इसरौली चौकी पर तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

इसके बाद पूनम का भाई कमलेश बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसे घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि पति मान सिंह ने दूसरे भाई राकेश को फोन कर उधार चुकता करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की और पैसा न देने पर कमलेश को जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जानकारी 112 नंबर पर दी गई, जिस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और कमलेश को छुड़ाया। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हारकर पीड़िता ने 23 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की।

कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.