Ballia News: "साहब! मैं ज़िंदा हूं…" बलिया DM के जनता दर्शन में पहुंची अभिलेखों में मृत घोषित शारदा देवी

बलिया। “मैं प्रत्यक्ष रूप से जीवित हूं, लेकिन सरकारी कागजों में मुझे मृत घोषित कर दिया गया है…”—यह मार्मिक अपील गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के जनता दर्शन में पहुंची एक महिला ने की।

जनपद के बसंतपुर (तहसील बैरिया) निवासी शारदा देवी पत्नी प्रेमनाथ सिंह ने डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपते हुए बताया कि उन्हें वर्ष 2023 में राजस्व अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह आज भी जीवित हैं।

यह भी पढ़े - 19 घंटे बाद हुआ रिटायर्ड जवान अमरेश का अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा था परिवार

शारदा देवी ने बताया कि वह अपने पिता स्व. राजा राम सिंह की इकलौती संतान हैं। पिता की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति में शारदा देवी का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर दिया गया था। लेकिन आरोप है कि उनके बड़े पिताजी के पुत्रों ने धोखाधड़ी कर वसीयत में फेरबदल करवाया और शारदा देवी को मृतक दिखाकर खुद का नाम जमीन के कागजों में दर्ज करा लिया।

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

डीएम ने जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.