उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 127 एसडीएम का तबादला, जानिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर

UP PCS Transfer News : योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रदेशभर में 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। लंबे समय से प्रतीक्षित इस फेरबदल में अधिकतर वही अधिकारी शामिल हैं, जो तीन वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत थे।

सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक, सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू को बदायूं भेजा गया है। वहीं सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। मथुरा की एसडीएम श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े - राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश

इसके अलावा, लखनऊ मेट्रो में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम बनाया गया है। एलडीए में विशेष कार्याधिकारी रहे शशि भूषण पाठक को अमरोहा में एसडीएम के पद पर नई तैनाती मिली है।

यह फेरबदल प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

10

९

८

F

E

E

D

C

2

A

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.