Ballia News: बलिया-बक्सर बॉर्डर पर भीषण हादसा, वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, एक युवक का शव बरामद, तीन लापता

बलिया। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु (भरौली-बक्सर पुल) पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी में चार युवक सवार थे। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्कॉर्पियो को क्रेन से बाहर निकाला गया, जिसमें एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान सावन कुमार सिंह के रूप में हुई है। अन्य तीन युवकों की तलाश अब भी जारी है।

हादसे में गिरी स्कॉर्पियो (नंबर BR 44 P 7323) काले रंग की थी, जिस पर "राजपुताना" लिखा हुआ था। यह गाड़ी बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव के चार युवकों को लेकर बलिया जिले के भरौली से होकर बक्सर लौट रही थी। इसी दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा में समा गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का विरोध करने पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला, ट्रेनिंग सेंटर संचालक समेत कई पर केस दर्ज

हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश और बिहार, दोनों राज्यों की पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत और देर रात तक चले अभियान के बाद स्कॉर्पियो को गंगा से बाहर निकाला गया। गाड़ी से सावन कुमार सिंह का शव बरामद हुआ, जबकि बाकी तीन युवकों का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्रशासन की ओर से गंगा में लापता युवकों की तलाश के लिए राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.