Banda: हिरन का अवैध शिकार करने पर एक गिरफ्तार; अंधेरे का फायदा उठाकर दो शिकारी फरार...

बांदा: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के अंतर्गत तिंदवारी थाना पुलिस ने दबिश देकर हिरन का अवैध शिकार कर रहे एक शिकारी को दबोच लिया, जबकि दो शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात पुलिस बल के साथ गोखरही गांव स्थित दो डगरा पुलिया के पास हिरन का शिकार कर रहे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा निवासी प्रताप निषाद उर्फ नब्बू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो शिकारी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी राम सिंह उर्फ करिया निषाद व रमपुरवा निवासी सुरेश निषाद उर्फ करिया अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहे। 

गिरफ्तार व फरार आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव जंतुओं का अवैध शिकार करने व पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार शिकारी के पास से मृत मादा हिरन, सूत का जाल और बाइक बरामद की है। ज्ञात रहे हिरन का शिकार प्रतिबंधित है और इसके शिकार पर कड़े दंड की व्यवस्था भी सुनिश्चित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ कुरसेजा चौकी प्रभारी राजेश मौर्य, सिपाही दीपक दुबे आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.