Banda News: रामू इलेवन भूरागढ़ ने जीता टूर्नामेंट फाइनल का मुकाबला

Banda: आपको बता दें कि पूरा मामला भूरागढ दुरेडी का है, जहां पर श्री नागा स्वामी चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें रामू इलेवन भूरागढ़ (Ramu XI Bhuragarh) व आशीफ इलेवन बांदा (Banda) के बीच फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राहुल भैया बगिया वाले व मोटी सिंह, महाप्रसाद, नीलेश, नीरज निगम ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फाइनल मैच मुकाबले का फीता काट कर शुभारंभ किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रामू इलेवन भूरागढ़ (Ramu XI Bhuragarh) ने निर्धारित 16 ओवर में 98 रन बनाये। जवाब में आशीफ इलेवन बांदा टीम 72 रन पर आल आउट हो गई। रामू इलेवन भूरागढ़ (Ramu XI Bhuragarh) ने 24 रनों से मैच का फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि राहुल भैया बगिया वाले ने विजेता टीम रामू इलेवन भूरागढ़ को 21000 हजार रुपए व ट्राफी और उपविजेता रही टीम को भी 11000 रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया है।

वहीं मैंन आफ द मैच व मैंन आफ द सीरीज वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया, और कार्यक्रम में चेयर लीडर भी मैच में आकर्षण बनी रही व लोगों व मैच के खिलाड़ियों का उत्साह करते नजर आए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.