Banda News: शादीशुदा प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

बांदा। जिले के गिरवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक शादीशुदा प्रेमी युगल ने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उनका शव रेल की पटरियों पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई।

दोनों थे शादीशुदा, लेकिन पांच साल से थे प्रेम संबंध

घटना डिंगवाही गांव की है। मृतक नंदकिशोर (28) और मोहिनी (20) दोनों शादीशुदा थे।

यह भी पढ़े - शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता का शव प्रेमी संग पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

नंदकिशोर की शादी 2021 में हुई थी, और उसका एक बच्चा भी है। वह किसानी और मजदूरी करता था।

मोहिनी की शादी पिछले साल हमीरपुर में हुई थी, लेकिन वह ससुराल में नहीं रहती थी और मायके में ही रह रही थी।

दोनों रात में अपने-अपने घर से गायब हो गए थे। सुबह उनके आत्महत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पारिवारिक विरोध बना मौत की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदकिशोर और मोहिनी पिछले पांच साल से प्रेम संबंध में थे। लेकिन, अलग जाति और एक ही गांव से होने के कारण परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

  • नंदकिशोर के परिवार ने उसकी जबरन शादी करवा दी थी।
  • मोहिनी के परिवार वालों ने भी उनके रिश्ते का विरोध किया।

घटनास्थल पर पहुंचे नंदकिशोर के भाई सुशील ने कहा, "हमें नहीं पता था कि भाई इस तरह का कदम उठा लेगा। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।" वहीं, मोहिनी के पिता शिवशंकर ने घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

गांव में छाया मातम

इस घटना के बाद दोनों परिवारों में गम का माहौल है। नंदकिशोर की पत्नी सदमे में बेहोश हो गई है, जबकि मोहिनी के पिता और अन्य परिजन किसी भी सवाल का जवाब देने से बच रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.