प्रेम-प्रसंग में दो हत्याएं, प्रेमिका की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

बांदा (उत्तर प्रदेश): तीन साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग का अंत दो दर्दनाक मौतों के साथ हुआ। पहले प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, फिर गुस्साए परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। यह सनसनीखेज वारदात बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के महावरा गांव में घटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय जकरीन रविवार रात अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान सबादा गांव निवासी राहुल वाल्मीकि उर्फ मुर्शीद (27) रात करीब 1:30 बजे छत का जाल हटाकर कमरे में घुस आया। दोनों के बीच बातचीत और बहस हुई, जिसके बाद राहुल ने जकरीन के सीने और हाथ में चाकू से हमला कर दिया।

बेटी की चीख सुनकर उसकी मां हाजरा जाग गईं और शोर मचाया। घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और गुस्से में राहुल को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

इलाज के दौरान दोनों की मौत

गांव के प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात करीब 3 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जसपुरा सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में जकरीन की मौत हो गई, जबकि करीब आधे घंटे बाद राहुल ने भी दम तोड़ दिया।

धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, आक्रोशित था युवक

बताया जा रहा है कि राहुल और जकरीन तीन साल से प्रेम संबंध में थे। राहुल को जकरीन और उसकी मां ने निकाह का आश्वासन दिया था, जिसके चलते उसने धर्म परिवर्तन कर मुर्शीद नाम रखा। लेकिन परिवार ने उसका निकाह किसी और युवक से कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

राहुल के पिता की शिकायत, परिवार के तीन लोग आरोपी

राहुल के पिता गया प्रसाद वाल्मीकि ने बताया कि रात 9 बजे वह और उनका बेटा खाना खाकर सो गए थे। कब राहुल महावरा गांव गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने जकरीन की मां, बहन और चाचा के खिलाफ पैलानी थाने में राहुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस प्रशासन सतर्क, गांव में तैनात की गई फोर्स

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सबादा गांव (राहुल का घर) और महावरा गांव (जकरीन का घर) पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.