बलरामपुर: बोरिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर: कोतवाली उतरौला क्षेत्र के बनगवां नई बस्ती निवासी 61 वर्षीय छिटाई प्रसाद की मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। छिटाई प्रसाद नल बोरिंग का कार्य करते थे और दो मजदूरों सैयदुर्रहमान व निब्बर के साथ श्रीदत्तगंज क्षेत्र के पटियाला ग्रिट मजरा सरहसवा में मोहम्मद रफीक के खेत पर नल लगाने पहुंचे थे।

दोपहर करीब 12 बजे बोरिंग के दौरान लगभग 20 फीट लंबी लोहे की पाइप डालते समय वह ठीक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। पाइप के संपर्क में आते ही तीनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उतरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छिटाई प्रसाद ने दम तोड़ दिया। दोनों मजदूर उपचार के बाद खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े - होली से पहले यूपी के कर्मचारियों को राहत, 1 मार्च को मिलेगा वेतन; 3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश

मृतक छिटाई प्रसाद के दो बेटे मनीष और रजनीश हैं। मनीष का तिलक समारोह हाल ही में सम्पन्न हुआ था और अप्रैल में उसकी शादी तय थी। परिवार की छह बेटियों में से पांच की शादी हो चुकी है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.