बलिया : Road Accident में युवक की मौत

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के नटराज पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम एक पिकप की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन घायल युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव निवासी अंगद गुप्ता (25) पुत्र नकछेदी गुप्ता किसी कार्य के लिए अपने घर से बैरिया बाजार गया था। वहां से वापस घर आते समय रास्ते में पिकप ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मंगलवार को मृतक के पिता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने अज्ञात पिकअप और चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.