बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, साथी झुलसा

Ballia News: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा मठिया के पास गुरुवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी झुलस गया.

Ballia News: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा मठिया के पास गुरुवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी झुलस गया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रसड़ा नगर के मुहल्ला उत्तरी पट्टी निवासी कन्हैया राजभर (30) और बिहार प्रांत के नालंदा जिले के गिरियां थाना क्षेत्र निवासी विपीन चौधरी (30) यहां अठिलापुरा के मठिया के पास ताड़ी उतारने गए थे। विपिन ताड़ के पेड़ पर चढ़ रहा था, जबकि कन्हैया नीचे खड़ा था.

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा-सरयू का बढ़ता जलस्तर, करीब 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित; 47 नावें राहत कार्य में लगीं

इसी बीच आकाशीय बिजली चमकी और उसकी चपेट में आकर विपिन और कन्हैया झुलस गये। दोनों मजदूरों को सीएचसी रसड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विपिन चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर कन्हैया को घर भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित
बलिया: जिले में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 3 सितंबर...
मुरादाबाद में सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी राइफल से गोली चलने की जांच
सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी हथियार चोरी, AK-47 समेत 11 हथियार गायब
बलिया में गंगा-सरयू का बढ़ता जलस्तर, करीब 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित; 47 नावें राहत कार्य में लगीं
खिलौना हथियारों से प्रैंक्स तक, सोनी सब के ‘यादें’ के कलाकार सेट पर यूं करते हैं जमकर मस्ती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.