- Hindi News
- मनोरंजन
- Entertainment News : सोनी पल पर 4 मई से शुरू होगा ‘संकट मोचन हनुमान’, दर्शकों को फिर मिलेगी भक्ति और...
Entertainment News : सोनी पल पर 4 मई से शुरू होगा ‘संकट मोचन हनुमान’, दर्शकों को फिर मिलेगी भक्ति और साहस की दिव्य यात्रा
मुंबई : भारत का लोकप्रिय फ्री-टू-एयर एंटरटेनमेंट चैनल सोनी पल ने पौराणिक धारावाहिक ‘संकट मोचन हनुमान’ के प्रसारण की घोषणा की है। यह शो 4 मई से हर रात 9 बजे प्रसारित होगा।
इस महाकाव्य के केंद्र में भगवान हनुमान हैं, जिन्हें भक्ति, शक्ति और साहस के सच्चे ‘सुपरहीरो’ के रूप में दिखाया गया है। उनकी भगवान राम के प्रति अटूट निष्ठा और बुराई के खिलाफ उनका अदम्य साहस हर पीढ़ी के दर्शकों को गहराई से जोड़ता है।
यह कहानी भगवान हनुमान की उस अद्भुत यात्रा को दर्शाती है, जहां वे निडर रक्षक के रूप में सामने आते हैं। शानदार दृश्यों और दमदार कहानी के साथ यह केवल एक धारावाहिक नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक अनुभव है, जो दिल और आत्मा को छू जाता है।
धारावाहिक की स्टार कास्ट भी बेहद दमदार है। गगन मलिक भगवान राम के रूप में गरिमा और मर्यादा को दर्शाते हैं, जबकि देब्लिना चटर्जी माता सीता की करुणा और शक्ति को खूबसूरती से प्रस्तुत करती हैं।
वहीं निर्भय वाधवा भगवान हनुमान की दिव्य ऊर्जा को जीवंत करते हैं और सौरव गुर्जर रावण के रूप में प्रभावशाली अभिनय करते नजर आते हैं।
ये सभी कलाकार मिलकर एक ऐसी दुनिया रचते हैं, जो जादुई होने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और आस्था से गहराई से जुड़ी हुई है।
सोनी पल ने दर्शकों को इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है, जहां भगवान हनुमान की गाथा एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर लौट रही है—पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली, प्रेरणादायक और प्रासंगिक रूप में।
