बलिया में जमीन के नाम पर महिला से 3.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी, धोखेबाज का जबाब सुन चौक जायेंगे आप

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से जमीन देने के नाम पर तीन लाख 23 हजार रुपये धोखाधड़ी से लेने का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रेत्तर कार्यवाही में जुटी है। 

कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी रिंकू देवी ने आरोप लगाया हैं कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के  टड़वा गांव निवासी विजय वर्मा उनके यहां आता-जाता था। बातचीत में उसने अपनी एक जमीन देने की बात कहकर कुछ समय के अंतराल पर 3 लाख 23 हजार रुपये ले ली। इसके कुछ दिनों बाद जब उससे जमीन रजिस्ट्री करने की बात की तो वह टाल मटोल करने लगा।

यह भी पढ़े - बलिया: असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी घायल

काफी दिनों बाद जमीन रजिस्ट्री या पैसा वापस करने की बात की तो आरोपी विजय वर्मा भड़क गया और पैसा देने से साफ इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बोला कि 'जो करना है कर लो, पैसा नहीं दूंगा।' कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.