बलिया में Evening वॉक पर निकले थे दो दोस्त, एक्सीडेंट में एक की मौत

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अवायां विद्युत पावर हाउस के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बारहवीं के एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बेल्थरारोड के चौकिया गांव निवासी अमन आलम (19) पुत्र अर्से आलम उर्फ गुड्डू अपने दोस्त जुल्फिकार उर्फ टुनटुन (18) के साथ सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला। बेल्थरारोड नगरा मार्ग स्थित विद्युत पावर हाउस से दोनों दोस्त वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गये। लोगों ने दोनों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के बाद चिकित्सकों ने  जुल्फिकार को घर भेज दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.