- Hindi News
- भारत
- एचडीएफसी बैंक और स्माइल फाउंडेशन की पहल, उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात होंगी
एचडीएफसी बैंक और स्माइल फाउंडेशन की पहल, उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात होंगी
नई दिल्ली, मार्च 2026 : HDFC Bank ने Smile Foundation के साथ साझेदारी कर उत्तर भारत के दूरदराज क्षेत्रों में 8 मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट्स (एमसीयू) तैनात करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य चार लाख से अधिक लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
बैंक के अनुसार, ये मोबाइल यूनिट्स ओपीडी परामर्श, जांच सुविधाएं, मुफ्त दवाएं और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्रों से रेफरल जैसी सेवाएं प्रदान करेंगी। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर, शुगर और एनीमिया की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूलों में स्वच्छता, पोषण और मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।
एचडीएफसी बैंक की सीएसआर प्रमुख नुसरत पठान ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
वहीं, शांतनु मिश्रा, सह-संस्थापक एवं एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी, स्माइल फाउंडेशन ने कहा कि यह साझेदारी अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सहायक होगी और सरकारी प्रयासों को मजबूती देगी।
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी स्माइल फाउंडेशन की होगी। इसके तहत मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी और Indian Council of Medical Research के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को National Health Mission से भी जोड़ा जाएगा।
यह पहल सतत विकास लक्ष्य-3 (अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण) तथा एनीमिया मुक्त भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों के अनुरूप है।
