बाढ़ राहत कार्यों में गड़बड़ी पर होगी सख्त जांच, दोषी नहीं बचेंगे : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को बलिया जिले के माल्देपुर क्षेत्र में बाढ़ और कटान की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। रास्ते की खस्ता हालत को देखते हुए मंत्री ट्रैक्टर से गंगा घाट तक पहुँचे। निरीक्षण के दौरान गंगा किनारे बाढ़ निरोधक कार्यों की बदहाली देखकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित कार्यों की जांच के आदेश दिए।

कटान रोकने के कार्यों में मिली लापरवाही

मंत्री ने कहा कि पहले बनाए गए ठोकर कारगर साबित हुए हैं, लेकिन हाल के दिनों में कराए गए कार्यों में स्पष्ट रूप से अनियमितता बरती गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल्दबाजी में जैसे-तैसे काम कराकर सरकारी धन का भारी नुकसान किया गया है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े - कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष बनाए गए बाढ़ निरोधक ठोकर और जल संशोधन संबंधी संरचनाएं गंगा की धारा में विलीन हो चुकी हैं, जो कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। माल्देपुर के सामने बना नया ठोकर भी पूरी तरह डूबा मिला।

कहा – दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों की लापरवाही से ये हालात बने हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शासन से वार्ता कर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही।

स्थानीय लोगों से की मुलाकात, किया पौधरोपण

निरीक्षण के बाद मंत्री ने माल्देपुर मोड़ पर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, दिनेश राय, कामेश्वर राय, भोला सिंह, कमलेश सिंह, दिग्विजय सिंह, आदर्श सिंह सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री ने दोहराया – जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, कार्यदायी संस्थाएं जवाबदेह होंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.