बलिया : पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज आरोपी

बलिया : दोकटी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 09 दिसम्बर (मंगलवार) को वादिनी ने दोकटी थाने पर तहरीर देकर बताया कि विपक्षी द्वारा दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी के लिए कहा तो विपक्षी ने साफ मना कर दिया। तहरीर के आधार पर दोकटी थाना पुलिस ने धारा 69 बीएनएस पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - बलिया में बाइक नहर में गिरने से युवक की मौत

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दोकटी ने टीम गठित की, जिसमें उप निरीक्षक आशुतोष मध्देशिया, कां. नरसिंह पटेल व महिला कां. कविता चौहन शामिल रही। टीम ने दबिश देकर वांछित अभियुक्त दिनेश पासवान पुत्र कुंवर पासवान (निवासी : हृदयपुर, थाना दोकटी, बलिया) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.