बलिया: ट्यूशन पढ़ने निकले तीन छात्र लापता, गंगा घाट पर मिली साइकिल और किताबें – डूबने की आशंका

बलिया (उत्तर प्रदेश): जिले के दोकटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सावनछपरा और बेचनछपरा गांव के तीन किशोर गुरुवार सुबह ट्यूशन पढ़ने घर से निकले, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। देर शाम जगदीशपुर गंगा घाट पर उनकी साइकिल, कपड़े और कॉपी-किताबें लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों को आशंका है कि तीनों गंगा नदी में नहाते समय डूब गए होंगे।

लापता छात्रों की पहचान विनय गोंड़ (14) पुत्र राजन गोंड़, संदीप गोंड़ (15) पुत्र योगेंद्र गोंड़, तथा वसीम (15), निवासी बेचनछपरा के रूप में हुई है। तीनों ने भोजापुर में ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर साइकिल से घर छोड़ा था। लेकिन जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़े - बलिया में गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग

इसी दौरान गंगा घाट पर मिले बैग, कपड़े और किताबों पर नाम देखकर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। शाम करीब 6 बजे सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों का सामान देखकर रो पड़े। घाट पर कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पाकर एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह, सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी और थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया है, और गोरखपुर से एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।

घटना के बाद से इलाके में गम और दहशत का माहौल है। परिजन अभी भी किसी चमत्कार की उम्मीद में घाट पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.