Ballia : स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों का सामान, पुलिस की लापरवाही से लोग नाराज

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र दुबहर अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय ओझवलिया का रसोईघर एवं राशन भण्डार का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरी की घटना से ब्लाक के शिक्षकों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। 

मंगलवार की रात चोरों ने दुबहर थाना क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय ओझवलिया का रसोईघर तथा भण्डार रूम का ताला तोड़कर उसमें रखा दो कुंतल चावल, दो कुंतल गेहूं, दो गैस सिलेण्डर एवं एमडीएम का कुछ बर्तन गायब कर दिया। बुधवार की सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गये। शिक्षकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। शिक्षकों का कहना है कि 19 अक्टूबर की रात भी चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी। पुलिस जांच करने भी पहुंची थी, पर मामले को गंभीरता से नहीं ली। नतीजतन चोरों का हौंसला बढ़ा और मंगलवार की रात स्कूल का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक उमाशंकर पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। 

यह भी पढ़े - Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.