बलिया की इस नगर पंचायत में दिखी सभासदों की ताकत, 1.17 करोड़ की हेराफेरी का मुकदमा दर्ज

Ballia News : चितबड़ागांव नगर पंचायत में करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में नाम प्रकाश आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

टाउन एरिया के कई सभासद पिछले कई दिनों से नगर पंचायत कार्यालय में ताला बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। यही नहीं, सभासदों ने लखनऊ तक पैदल जाकर मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराने की चेतावनी दी थी। इससे जिला प्रशासन में खलबली मची हुई थी।

यह भी पढ़े - बलिया में गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग

मंगलवार को एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र सभासदों से बातचीत करने पहुंचे तो सभी ने कार्रवाई की मांग किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को तहरीर दी। उनकी संस्तुति पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व सरकारी धन के गबन का केस दर्ज किया है। वार्ड संख्या चार (मालवीय नगर) के सभासद सूर्यप्रताप सिंह ने तहरीर में लिखा है कि डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच करायी थी। जांच रिपोर्ट 20 नवम्बर 2023 को शासन को भेजी गई, जिसमें बिल पर फर्जी हस्तारण कर 1.17 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की बात कहीं गयी है। इस सम्बंध में एसओ प्रशांत चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.