बलिया में राज्य स्तरीय TLM प्रतियोगिता: सहायक अध्यापिका रचना पांडे प्रथम, निरमा को द्वितीय स्थान मिला

Ballia News: राज्य हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश वाराणसी एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवा इनार बलिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता (TLM COMPETITION) 2023-2024 का आयोजन डायट बलिया के सभागार में किया गया।

Ballia News: राज्य हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश वाराणसी एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवा इनार बलिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता (TLM COMPETITION) 2023-2024 का आयोजन डायट बलिया के सभागार में किया गया। इसमें बलिया के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों/प्रवक्ताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रामसरन यादव (सहायक प्रोफेसर, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया), डॉ. शिव जी गुप्ता (सहायक प्रोफेसर, हीरानंद पीजी कॉलेज रसड़ा बलिया), डॉ. सुमित कुमार भास्कर (प्रवक्ता, डायट बलिया), डॉ. मोहम्मद अशफाक (प्रवक्ता), जानू राम (प्रवक्ता), श्रीमती संगीता यादव (प्रवक्ता) एवं रामयश योगी (प्रवक्ता) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न मापदंडों को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें श्रीमती रचना पांडे (सहायक अध्यापिका, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वसुधरपा) को प्रथम एवं श्रीमती निरमा (सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रसड़ा, बलिया) को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. सुमित कुमार भास्कर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी प्रतियोगिता में और अधिक ऊर्जावान होकर भाग लेने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

प्रतियोगिता में देवेन्द्र कुमार सिंह (प्रवक्ता), अनुराग यादव (प्रवक्ता), अविनाश कुमार सिंह (प्रवक्ता), रामप्रकाश (प्रवक्ता), रवि रंजन खरे (प्रवक्ता), सुश्री शाइस्ता अंजुम (प्रवक्ता), भानु प्रताप सिंह (प्रवक्ता), अभिनेश कुमार सिंह, राजेश गौड़, दिवाकर सिंह, रमाकान्त सिंह आदि कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम 2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
भारत जब 2047 में अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक यह होगा...
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.