बलिया में छुड़ाए गए सांप, 9 में से आठ थे कोबरा किंग!

बैरिया, बलिया: सोमवार की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा अस्पताल मोड़ पर बहादुर सेठ के घर के एक कमरे में एक बक्से में बंद 9 सांपों को वन विभाग की टीम ने सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ की मदद से मुक्त कराया।

बैरिया, बलिया: सोमवार की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा अस्पताल मोड़ पर बहादुर सेठ के घर के एक कमरे में एक बक्से में बंद 9 सांपों को वन विभाग की टीम ने सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ की मदद से मुक्त कराया। कोबरा किंग नाम के 9 सांपों में से आठ की मौत हो चुकी थी. जीवित सांप रसेल वाइपर था, जिसे वन विभाग की टीम ने सरयू नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया.

बता दें कि तालिबपुर निवासी बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा इलाके के लोगों के घरों से सांप पकड़कर डिब्बे में बंद करके रखते थे. बाद में वह उन्हें जंगल में छोड़ देता था। बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा को पुलिस ने 29 मई को एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. तभी से बहादुर सेठ के घर का वह कमरा, जिसमें साँपों को रखा जाता था, किराये पर दे दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में क्लीनिक संचालिका की हत्या का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार; अवैध संबंध और तीसरे व्यक्ति की एंट्री बनी वजह

उसमें ताला बंद था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को वन विभाग ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खुलवाया और विशेषज्ञों की मदद से सांपों को बाहर निकाला. जिसमें आठ सांपों की मौत हो गई. एक जीवित था. वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी राजेश श्रीवास्तव, वन दरोगा नागेंद्र सिंह, जय शंकर वर्मा, सर्प विशेषज्ञ विक्रम वर्मा एवं स्थानीय पुलिस वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घर में सांप पालना गैरकानूनी है. इस अपराध के लिए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.